Home > अपना शहर ,खास खबरे,
तिराहे पर महापौर ने किया पौधारोपण

ग्वालियर । गुढ़ा-गुढ़ी का नाका तिराहे पर शनिवार को प्रातः महापौर विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा पौधारोपण किया गया।
नगर निगम ग्वालियर द्वारा वृहदस्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत शहर के सभी वार्डों की विभिन्न काॅलोनियों में स्थान चिन्हित कर पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महानगर देवेश शर्मा, वरिष्ठ पार्षद मनोज तोमर सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Share This News :