Home > अपना शहर ,खास खबरे,
प्रभारी मंत्री बिसेन ग्वालियर आयेंगे

ग्वालियर । जिले के प्रभारी एवं किसान कल्याण व कृषि विकास मंत्री गौरीशंकर बिसेन 14 जुलाई को ग्वालियर प्रवास पर आयेंगे। बिसेन इस दिन प्रात: लगभग 5.35 में श्रीधाम एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुँचेंगे। 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री बिसेन प्रात: 8.30 बजे व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार में जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों से भेंट करेंगे। इसके बाद हरियाली महोत्सव के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम प्रात: 9.30 बजे राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगा। ग्वालियर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद प्रभारी मंत्री दोपहर एक बजे समता एक्सप्रेस से गोंदिया के लिये प्रस्थान करेंगे। 

Share This News :