Home > अपना शहर ,खास खबरे,
सिंधिया उच्चस्तरीय संवाद समिति में, कांग्रेस ने हर्ष जताया

ग्वालियर । राष्ट्रीय उच्च स्तरीय संवाद समिति में लोकसभा में मुख्य सचेतक सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को शामिल किये जाने पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने हर्ष जताकर अध्यक्षा सोनिया गांधी का आभार माना है।
शहर जिला कांग्रेस कार्यक्रम अभियान आंदोलन समिति के संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा, संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खां मल्लू ने कहा कि अ.भा. कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर रणनीति एवं संवाद स्थापित करने के लिये राष्ट्रीय उच्च स्तरीय संवाद रणनीति समिति में मप्र से लोकसभा मंे मुख्य संगठक ज्योतिरादित्य सिंधिया को शामिल किये जाने पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने धन्यवाद जताया है।

Share This News :