Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
आज भोपाल में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार

भोपाल। यूपीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार गुरुवार को दोपहर 3.15 बजे विशेष विमान से भोपाल पहुंचेंगी। वे यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (पीसीसी) में शाम 4.30 बजे प्रदेश में कांग्रेस के सांसदों एवं विधायकों की बैठक को संबोधित करेंगी।
पीसीसी में आयोजित बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव एवं नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। मीरा कुमार शाम 7 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

Share This News :