Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
भावनाओं में बहे महापौर या पॉलिटिक्स

भोपाल। à¤ªà¥‚र्व मुख्यमंत्री और भाजपा के शीर्ष नेता बाबूलाल गौर का मंत्री पद क्या गया उनके विधानसभा क्षेत्र गोविंदपुरा पर कई निगाहें लग गर्इं हैं। मंगलवार को महापौर आलोक शर्मा ने वार्ड 67 के लोकार्पण कार्यक्रम में खुलकर कह दिया कि मैं ही गौर का असली उत्तराधिकारी हूं। इससे एक बार फिर गोविंदपुरा को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी है। इसके पहले पर्यटन निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक भी समय-समय पर अपनी दावेदारी जता चुके हैं।

अपनी-अपनी तरह से  दावेदारी
गौर कई बार कह चुके हैं कि गोविंदपुरा से वही चुनाव लड़ेंगे। लेकिन सब जानते हैं कि उम्र के बंधन के कारण उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा, अगर यही फार्मूला चला तो गौर अपनी बहू पूर्व महापौर कृष्णा गौर का नाम आगे बढ़ा सकते हैं। जहां तक तपन भौमिक की बात है वह पिछले तीन विधानसभा चुनावों से गोविंदपुरा से टिकट मांग रहे है, पर उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया।

मैं ही गोविंदपुरा क्षेत्र से चुनाव लडूंगा। अभी चुनाव दूर है तो अभी से उम्मीदवारी और उत्तराधिकारी की बात कहा से आ गई।

टिकट का फैसला भाजपा में पार्टी करती है और जहां तक कल वाले बयान की बात है तो वह टिकट को जोड़कर को नहीं दिया गया था।

Share This News :