Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
GST पर भ्रम न रखें इफेक्टिव टैक्स कम

भोपाल
राजधानी के समन्वय भवन में बुधवार को मप्र वाणिज्यिक कर विभाग की ओर से जीएसटी पर जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कहा कि जीएसटी को लेकर भ्रम नहीं होना चाहिए। केंद्र सरकार ने एक जैसा टैक्स लगाकर अलग-अलग राज्यों में आ रही समस्याओं को दूर किया है। सरकार ने पूरा मंथन करने के बाद ही जीएसटी को लागू किया है। इससे करों की चोरी रुकेगी तथा व्यापारियों के बीच दुविधा दूर होगी। वहीं यहां आये व्यापारियों ने कहा कि अभी हमें जीएसटी पर बहुत कुछ जानना है। अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग मिलना जरूरी है।
सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि यह कार्यशाला काफी महत्वपूर्ण है। जीएसटी को लेकर जटिलतायें आ रही हैं तो लोगों को दिक्कतों का सामना करना जैसी बातें आ रही हैं। इस तरह की कार्यशालाओं से सभी जटिलतायें दूर होंगी। यह एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि मैं इकॉनोमी नहीं समझता लेकिन एक दिन ऐसा होगा कि भारत अमेरिका से आगे निकलेगा। माहौल बदल रहा है तथा जीएसटी को व्यापारियों के बीच सकारात्मक माहौल बनना चाहिए।
इसके पहले जीएसटी पर वाणिज्यक कर आयुक्त राघवेन्द्र सिंह ने विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया में 160 देशों में जीएसटी लागू है। यह एक प्रकार का वैल्यू एडिट सिस्टम है। केन्द्र और राज्यों के बीच कर को लेकर आने वाले नियमों और प्रावधानों को सरल करने के बाद जीएसटी को एकसमान लागू किया गया है।

 à¤œà¥€à¤à¤¸à¤Ÿà¥€ केन्द्र और राज्यों के बीच समन्वय की भूमिका अदा करेगा। उन्होंने बताया कि यह भ्रम भी दूर होना चाहिए कि अलग-अलग राज्यों में जीएसटी को बताया जा रहा है। यह सही है कि जीएसटी के लागू होने से मोटर साइकिल और सीमेंट जैसे वस्तुयें सस्ती हुई हैं। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री उमा शंकर गुप्ता, प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर मनोज श्रीवास्तव और व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Share This News :