Home > अपना शहर ,
सड़कों व चौराहों के निर्माण में स्मार्ट सिटी व सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें : जैन

ग्वालियर । ग्वालियर शहर से भारी वाहनों का दवाब कम करने, दुर्घटनायें रोकने  à¤”र शहर के प्रवेश मार्गों पर लगने वाले जाम पर अंकुश लगाने के लिये जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम द्वारा विशेष रणनीति बनाई जा रही है। इस सिलसिले में कलेक्टर राहुल जैन, पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष एवं नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा ने मंगलवार को शहर के चारों ओर की सड़कों और चौराहों का जायजा लिया। साथ ही यातायातनगर, सागरताल, आनंदनगर, गोल पहाड़िया सहित शहर की अन्य बस्तियों में भी पहुँचे। 
इस मौके पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के निर्माण में सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए। साथ ही शहर के सभी विकास कार्य स्मार्ट सिटी के मानकों को ध्यान में रखकर अंजाम दें। पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष ने यातायात व्यवस्था को लेकर उपयोगी सुझाव दिए। शहर भ्रमण पर निकले कलेक्टर, एसपी व नगर निगम आयुक्त ने विभिन्न सड़क मार्गों पर पहुँचकर सुगम व सुरक्षित यातायात से संबंधित सभी पहलुओं पर विचार मंथन किया। कलेक्टर की अगुआई में अधिकारियों ने गोला का मंदिर, भिण्ड रोड़ व एयरपोर्ट रोड़ के निरीक्षण के साथ अपने भ्रमण की शुरूआत की। उन्होंने एयरपोर्ट मार्ग की मरम्मत व सौंदर्यीकरण के लिये नगर निगम आयुक्त से कहा। सभी अधिकारी इसके बाद भिण्ड रोड़ होते हुए डबरा-झाँसी बाईपास मार्ग पर निरावली के समीप स्थित पुल व बाईपास मार्ग को जोड़ने वाले रायरू तिराहे पर पहुँचे। इसके बाद सागरताल, आनंदनगर, गोल पहाड़िया, बेला की बावड़ी, शिवपुरी-झाँसी बाईपास मार्ग, विक्की फैक्ट्री तिराहा आदि का जायजा लेने पहुँचे। 
इस मौके पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को निर्देश दिए कि निरावली पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की जल्द से जल्द मरम्मत करायें, जिससे पुल के दोनों ओर आवागमन शुरू हो चुके। साथ ही दुर्घटनाओं से बचने के लिये रिफ्लेक्टर व साइन बोर्ड लगाएँ व सुरक्षा के सभी मानक अपनायें जायें। नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि आईआईटी की तकनीकी सलाह के अनुसार पुल की मरम्मत जल्द ही शुरू की जायेगी। क्षतिग्रस्त स्लैब के स्थान पर नई स्लैब डाली जायेगी। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि बाईपास मार्ग को जोड़ने वाले रायरू तिराहे के समीप स्थित खाली जगह पर भारी वाहनों को खड़ा करने के लिये लेवाय तैयार करें,  à¤œà¤¿à¤¸à¤¸à¥‡ नो एण्ट्री के समय यहाँ वाहन खड़े हो सकें और जाम की स्थिति न बने। भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर शिवराज वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी व डीएसपी ट्रैफिक सहित राष्ट्रीय सड़क विकास प्राधिकरण तथा नगर विकास से जुड़े अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। 
 
स्मार्ट सिटी के अनुरूप हो चौराहों का सौंदर्यीकरण 
कलेक्टर राहुल जैन ने निर्देश दिए कि शहर के प्रवेश द्वारों अर्थात बेला की बावड़ी, गोल पहाड़िया व पुरानी छावनी चौराहे का विकास व सौंदर्यीकरण इस तरह करें, जिससे बाहर से आने वाले नागरिकों को ग्वालियर की दहलीज पर कदम रखते ही यह एहसास हो कि वो किसी स्मार्ट सिटी में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने प्रोजेक्ट डायरेक्टर नेशनल हाईवे प्रदीप मुदगल को हिदायत दी कि रायरू से नयागांव तक बनने जा रहे फोर लेन सड़क मार्ग में इन चौराहों का विकास व सौंदर्यीकरण भी शामिल करें। साथ ही कहा कि चौराहो का विकास इस तरह से करें, जिससे शहर का सौंदर्यीकरण बढ़े और यातायात भी सुगम हो। जैन ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चौराहों के आस-पास अंडरग्राउण्ड केबल बिछाने का प्लान तैयार करें। उन्होंने कहा चौराहों का सौंदर्यीकरण नगर निगम के सहयोग से किया जाए। 
 
हाईवे बाईपास पर निर्माणाधीन आरओबी व पुलियों का निर्माण जल्द पूर्ण करें 
कलेक्टर जैन ने शिवपुरी-ग्वालियर फोरलेन सड़क मार्ग पर निर्माणाधीन रेलवे ओव्हरब्रिज और तीन पुलियों का शेष काम जल्द पूर्ण करने पर जोर दिया। जैन ने इस सड़क मार्ग की प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्रीमती प्रतिमा गुप्ता को फोन पर निर्देश दिए कि इस काम में कदापि देरी न हो। उन्होंने कहा कि शिवपुरी-ग्वालियर बाईपास का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। आरओबी व पुलियों का निर्माण अधूरे होने से आवागमन सुचारू नहीं हो पा रहा है। जैन ने कहा कि बाईपास मार्ग शुरू हो जाने पर शिवपुरी से आगरा और आगरा की ओर से शिवपुरी जाने वाले वाहनो को ग्वालियर शहर में प्रवेश की जरूरत नहीं होगी। कलेक्टर ने इन कामों को जल्द से जलद पूर्ण कराने के लिये नेशनल हाईवे के अधिकारियों को कलेक्ट्रेट में बैठक के लिये तलब किया है।

Share This News :