Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
चंबल में तैयार किए जा रहे हैं वर्ल्ड क्लास हथियार

मध्य प्रदेश के चंबल इलाके में इजराइल की मदद से भारत सेना के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक हथियार तैयार किए जा रहे हैं. भारतीय सेना के लिए यह काम भिंड इलाके के मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया में किया जा रहा है. खास बात ये है कि इन हथियारों का इस्तेमाल सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक के वक्त भी किया था.

रिपोर्ट अनुसार, पिछले साल जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक की थी, उस समय सेना ने इजराइल की मदद से बने हथियारों का ही इस्तेमाल किया था. अब वही आधुनिक हथियारों का जखीरा भारत के चंबल के भिंड इलाके में पुंज लॉयड फैक्ट्री में तैयार किया जा रहा है. इजरायली वैपन कंपनी के साथ पुंज लॉयड ने समझौता किया है, जिसका प्रोडक्शन मई में शुरू हो चुका है.

 à¤œà¤¿à¤¨à¤®à¥‡à¤‚ तैवोर-21 आसौल्ट लाइट मशीन गन्स, गलील स्नाइपर रायफल और एक्स-95 जैसे बेहद उम्दा और खतरनाक हथियार शामिल होंगे. ये सभी हथियार केवल आर्मी की स्पेशल फोर्स के लिए ही नहीं बल्कि एयरफोर्स और नेवी की जरूरत के मुताबिक तैयार किए जा रहे हैं.

इन हथियारों को बनाने के लिए मालनपुर की फैक्ट्री ठीक इजरायल की राजधानी तेल अबीब में मौजूद फैक्ट्री की तरह बनाई गई है. इन सभी खतरनाक हथियारों का परीक्षण भी इसी फैक्ट्री में ही किया जाएगा. यहां पर फायरिंग रेंज भी तैयार की गई है. इन सभी हथियारों को आम लोगों की पहुंच से बहुत दूर रखा जायगा. इस इलाके के आस-पास की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है.

Share This News :