Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ट्रेनों में लूट करने वाले सासी गैंग के 5 आरोपी पकड़ाए, 21 लाख का माल जब्त

भोपाल। à¤Ÿà¥à¤°à¥‡à¤¨à¥‹à¤‚ में यात्रियों से लूट व चोरी करने वाले हरियाणा के अंतर्राज्यीय सासी गैंग के 5 आरोपी पकड़ाएं हैं। इनके पास से नगदी समेत 21 लाख स्र्पए का माल जब्त हुआ है।

आरोपी खंडवा से भोपाल, बीना और ग्वालियर के बीच ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाते थे। आरोपियों का कनेक्शन मप्र के अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश समेत अन्य राज्यों से भी हैं जहां ये ट्रेनों में चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।

शुक्रवार को जीआरपी ने आरोपियों द्वारा खंडवा से लेकर ग्वालियर तक अलग-अलग ट्रेनों में की गई 11 घटनाओं का खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपी हरियाणा के रोहत, पानीपत व जिंद जिले के रहने वाले हैं।

भोपाल जीआरपी थाने में मामले का खुलासा करते हुए प्रभारी एसआरपी अनिल सोनकर ने बताया कि जवान पंजाब मेल एक्सप्रेस में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान 5 लोग संदिग्ध दिखे।

जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम अनिल पिता सूरजभान सासी (27), जगपाल पिता स्व. भिक्षाराम सासी (48), विनोद पिता तालेराम सासी (32), महिपाल पिता स्व. मांगेराम (50) और जोगेंदर पिता बलवीर सासी (28) बताया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ट्रेनों में चोरी व लूट की घटना को अंजाम देने की नियत से सफर कर रहे है।

जब विस्तृत पूछताछ की गई तो आरोपियों ने 11 घटनाओं को अंजाम देना कबूला है। प्रभारी एसआरपी के मुताबिक आरोपियों ने उत्कल एक्सप्रेस में यात्री गिरीराज सिंह भिंड से सोने की अंगूठी, चेन, मोबाइल व 10 हजार नगदी, दक्षिण एक्सप्रेस में यात्री रानी अग्रवाल मंडीबामोरा से सोने का हार, मंगलसूत्र, कान के टाप्स, पेंडल, चांदी के जेवर, बीना-दाहोद पैसेंजर में यात्री मनीष जैन दमोह से 12 लाख स्र्पए नगदी, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस में यात्री रीना ठाकुर दमोह से सोने की दो चुड़िया, मंगलसूत्र, पेंडल, अंगूठी कान की रिंग समेत 6 अलग-अलग ट्रेनों में यात्रियों से नगदी व जेवरात चुराने व लूटने की घटना करना कबूला है।

इस मौके पर गिरोह जीआरपी थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्वत समेत कार्रवाई करने वाली संयुक्त टीम के जवान भी मौजूद थे। गिरोह में शामिल था ट्रेंड कारीगर, कुछ ही सेंकेंड में चुराता था जेवर प्रभारी एसआरपी अनिल सोनकर ने बताया कि सासी गैंग देश के अलग-अलग राज्यों में सक्रिय है।

आरोपी पिछले कुछ महीने से मप्र की ट्रेनों में घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। प्रत्येक गिरोह के साथ एक कुशल कारीगर चलता है जो कुछ ही सेकेंड में घटना को अंजाम देता है। इसके लिए गैंग में शामिल आरोपी पहले से यात्रियों के उस बैग पर नजर रखते थे जिस पर यात्रियों का विशेष ध्यान रहता था।

खासकर रात्रि में जब ऐसे बैग सुरक्षा के लिहाज से चेन में बंधे होते थे तब आरोपी मानव श्रृंखला बनाकर बर्थ के आसपास खड़े हो जाते और इस दौरान कारीगर ब्लेड मारकर बैग के अंदर से नगदी व जेवरात निकाल लेता था।

भोपाल। ट्रेनों में यात्रियों से लूट व चोरी करने वाले हरियाणा के अंतर्राज्यीय सासी गैंग के 5 आरोपी पकड़ाएं हैं। इनके पास से नगदी समेत 21 लाख स्र्पए का माल जब्त हुआ है। आरोपी खंडवा से भोपाल, बीना और ग्वालियर के बीच ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाते थे। आरोपियों का कनेक्शन मप्र के अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश समेत अन्य राज्यों से भी हैं जहां ये ट्रेनों में चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। शुक्रवार को जीआरपी ने आरोपियों द्वारा खंडवा से लेकर ग्वालियर तक अलग-अलग ट्रेनों में की गई 11 घटनाओं का खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपी हरियाणा के रोहत, पानीपत व जिंद जिले के रहने वाले हैं। भोपाल जीआरपी थाने में मामले का खुलासा करते हुए प्रभारी एसआरपी अनिल सोनकर ने बताया कि जवान पंजाब मेल एक्सप्रेस में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान 5 लोग संदिग्ध दिखे। जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम अनिल पिता सूरजभान सासी (27), जगपाल पिता स्व. भिक्षाराम सासी (48), विनोद पिता तालेराम सासी (32), महिपाल पिता स्व. मांगेराम (50) और जोगेंदर पिता बलवीर सासी (28) बताया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ट्रेनों में चोरी व लूट की घटना को अंजाम देने की नियत से सफर कर रहे है। जब विस्तृत पूछताछ की गई तो आरोपियों ने 11 घटनाओं को अंजाम देना कबूला है। प्रभारी एसआरपी के मुताबिक आरोपियों ने उत्कल एक्सप्रेस में यात्री गिरीराज सिंह भिंड से सोने की अंगूठी, चेन, मोबाइल व 10 हजार नगदी, दक्षिण एक्सप्रेस में यात्री रानी अग्रवाल मंडीबामोरा से सोने का हार, मंगलसूत्र, कान के टाप्स, पेंडल, चांदी के जेवर, बीना-दाहोद पैसेंजर में यात्री मनीष जैन दमोह से 12 लाख स्र्पए नगदी, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस में यात्री रीना ठाकुर दमोह से सोने की दो चुड़िया, मंगलसूत्र, पेंडल, अंगूठी कान की रिंग समेत 6 अलग-अलग ट्रेनों में यात्रियों से नगदी व जेवरात चुराने व लूटने की घटना करना कबूला है। इस मौके पर गिरोह जीआरपी थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्वत समेत कार्रवाई करने वाली संयुक्त टीम के जवान भी मौजूद थे। गिरोह में शामिल था ट्रेंड कारीगर, कुछ ही सेंकेंड में चुराता था जेवर प्रभारी एसआरपी अनिल सोनकर ने बताया कि सासी गैंग देश के अलग-अलग राज्यों में सक्रिय है। आरोपी पिछले कुछ महीने से मप्र की ट्रेनों में घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। प्रत्येक गिरोह के साथ एक कुशल कारीगर चलता है जो कुछ ही सेकेंड में घटना को अंजाम देता है। इसके लिए गैंग में शामिल आरोपी पहले से यात्रियों के उस बैग पर नजर रखते थे जिस पर यात्रियों का विशेष ध्यान रहता था। खासकर रात्रि में जब ऐसे बैग सुरक्षा के लिहाज से चेन में बंधे होते थे तब आरोपी मानव श्रृंखला बनाकर बर्थ के आसपास खड़े हो जाते और इस दौरान कारीगर ब्लेड मारकर बैग के अंदर से नगदी व जेवरात निकाल लेता था।

Share This News :