Home > अपना शहर ,
किसान संदेश यात्रा का हो गया समापन, पार्टी नेताओं को पता तक नहीं चला

भाजपा की किसान संदेश यात्रा का गुरुवार को समापन हो गया। यात्रा कब और कहां निकली, इसकी जानकारी आमजन तो दूर पार्टी नेताओं को ही नहीं लग सकी। प्रदेश स्तरीय आह्वान के बाद भी इस यात्रा का ग्वालियर शहरी क्षेत्र में जो हश्र हुआ है,उससे पार्टी की गुटीय राजनीति की तस्वीर भी स्पष्ट रूप से सबके सामने आ गई। जिला इकाई तो इस यात्रा से पूरी तरह दूर रही ही, क्षेत्रीय विधायकों ने भी इस यात्रा में रुचि नहीं ली।

प्रदेश स्तरीय आह्वान पर ग्वालियर शहरी क्षेत्र में 4 जुलाई से शुरू हुई इस यात्रा के हश्र का आगाज यूं तो शुभारंभ अवसर पर आयोजित सभा में ही हो गया था। समापन भी इतनी बदतर स्थिति में होगा, यह पार्टी नेताओं ने नहीं सोचा था। गुरुवार को किसान संदेश यात्रा को अंतिम दिन ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में निकलना था। पार्टी नेताओं में तालमेल के आभाव में इस विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों को इस बात की जानकारी तक नहीं थी कि उनके इस तरह का कोई आयोजन उनके क्षेत्र में है।

वार्ड-33 में घूमता रहा रथ

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत दांतरे ने वार्ड-33 में हीरा भूमियां मंदिर के निकट पौध रोपण के बाद किसान संदेश यात्रा का रथ रवाना भी किया,लेकिन उसमें शामिल होने कोई बड़ा नेता आया ही नहीं। नतीजे में रथ वार्ड में दो-चार चक्कर लगाने के बाद थम गया।

तय हो रहा है कार्यक्रम

किसान संदेश यात्रा को लेकर जब ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों से बात की गई तो उनका कहना था कि इसका कार्यक्रम बन रहा है। उन्हें ये पता ही नहीं था कि उनके विधानसभा क्षेत्र में इस यात्रा का गुरुवार को समापन भी हो गया। कोटेश्वर मंडल अध्यक्ष रामनिवास तोमर,लक्ष्मीबाई मंडल अध्यक्ष योगेश जैन का कहना था कि यात्रा के लिए कार्यक्रम बन रहा है। दुर्गादास राठौर मंडल प्रमुख दारा सिंह का कहना था कि हमारे यहां गुरुवार को कोई आयोजन नहीं है।

इनका कहना है

प्रदेश स्तर से ही यह तय किया गया था कि यात्रा क्षेत्रीय विधायकों की अगुवाई में निकलेगी। किसान मोर्चा इसमें शामिल किया गया था। मैं पार्टी के दूसरे आयोजनों में व्यस्त था। शुभारंभ वाले दिन हरी झंडी दिखाई थी।

भाजपा की किसान संदेश यात्रा का गुरुवार को समापन हो गया। यात्रा कब और कहां निकली, इसकी जानकारी आमजन तो दूर पार्टी नेताओं को ही नहीं लग सकी। प्रदेश स्तरीय आह्वान के बाद भी इस यात्रा का ग्वालियर शहरी क्षेत्र में जो हश्र हुआ है,उससे पार्टी की गुटीय राजनीति की तस्वीर भी स्पष्ट रूप से सबके सामने आ गई। जिला इकाई तो इस यात्रा से पूरी तरह दूर रही ही, क्षेत्रीय विधायकों ने भी इस यात्रा में रुचि नहीं ली। प्रदेश स्तरीय आह्वान पर ग्वालियर शहरी क्षेत्र में 4 जुलाई से शुरू हुई इस यात्रा के हश्र का आगाज यूं तो शुभारंभ अवसर पर आयोजित सभा में ही हो गया था। समापन भी इतनी बदतर स्थिति में होगा, यह पार्टी नेताओं ने नहीं सोचा था। गुरुवार को किसान संदेश यात्रा को अंतिम दिन ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में निकलना था। पार्टी नेताओं में तालमेल के आभाव में इस विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों को इस बात की जानकारी तक नहीं थी कि उनके इस तरह का कोई आयोजन उनके क्षेत्र में है। वार्ड-33 में घूमता रहा रथ किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत दांतरे ने वार्ड-33 में हीरा भूमियां मंदिर के निकट पौध रोपण के बाद किसान संदेश यात्रा का रथ रवाना भी किया,लेकिन उसमें शामिल होने कोई बड़ा नेता आया ही नहीं। नतीजे में रथ वार्ड में दो-चार चक्कर लगाने के बाद थम गया। तय हो रहा है कार्यक्रम किसान संदेश यात्रा को लेकर जब ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों से बात की गई तो उनका कहना था कि इसका कार्यक्रम बन रहा है। उन्हें ये पता ही नहीं था कि उनके विधानसभा क्षेत्र में इस यात्रा का गुरुवार को समापन भी हो गया। कोटेश्वर मंडल अध्यक्ष रामनिवास तोमर,लक्ष्मीबाई मंडल अध्यक्ष योगेश जैन का कहना था कि यात्रा के लिए कार्यक्रम बन रहा है। दुर्गादास राठौर मंडल प्रमुख दारा सिंह का कहना था कि हमारे यहां गुरुवार को कोई आयोजन नहीं है। इनका कहना है प्रदेश स्तर से ही यह तय किया गया था कि यात्रा क्षेत्रीय विधायकों की अगुवाई में निकलेगी। किसान मोर्चा इसमें शामिल किया गया था। मैं पार्टी के दूसरे आयोजनों में व्यस्त था। शुभारंभ वाले दिन हरी झंडी दिखाई थी।

Share This News :