Homeखेल ,
जन्मदिन विशेष: अनहोनी को होनी करने वाले को धोनी कहते हैं!

किस्मत के धनी महेंद्र सिंह धोनी को करिश्मे करने के लिए जाना जाता है. उनके लिए कहा जाता है कि धोनी अनहोनी को होनी करते हैं. कई बार बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग या अपने फैसलों के जरिए धोनी ने सभी को चौंकाया है.2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में धोनी ने रॉस टेलर को कुछ इस तरह रन आउट किया कि हर कोई हैरान रह गया. धोनी को थ्रो को सीधा लपका और बिना स्टंप्स की ओर देखे हुए हिट कर दिया. रॉस टेलर 35 रन बनाकर रन आउट2016 के टी-20 विश्वकप में बांग्लादेश के खिलाफ जब मैच आखिरी ओवर गेंद तक जा पहुंचा तो हर किसी को चिंता थी कि भारत हार जाएगा. लेकिन आखिरी गेंद पर जब बांग्लादेश को 2 रन चाहिए थे, तब धोनी ने दौड़ कर मुस्तिफिजुर को रन आउट किया. भारत ने बांग्लादेश को 1 रन से हराया. हुए. और धोनी के इस कारनामे से हर कोई हैरान था.

Share This News :