Homeवायरल न्यूज़,slider news,
चीन अब पाकिस्तान तक बिछाएगा रेल लाइन

बीजिंग। à¤šà¥€à¤¨ भारत की चिंता बढ़ाने वाली एक और परियोजना शुरू करने जा रहा है। पाकिस्तान को जोड़ने वाले सीपीइसी (चीन-पाकिस्तान इकोनोमिक कॉरीडोर) के समानांतर चीन अब रेल मार्ग विकसित करने की योजना बना रहा है।

नई रेल लाइन चीन के उत्तर-पश्चिमी राज्य गानसू की राजधानी लैनझोऊ से शुरू होगी और शिनजियांग के उइगर के स्वायत्तशासी क्षेत्र के काशगर होते हुए पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह तक जाएगी।

यह जानकारी लैनझोऊ अंतरराष्ट्रीय व्यापार पार्क के निदेशक शू चुनहुआ ने दी है। लेकिन यह नहीं बताया गया है कि इस योजना पर जमीन पर कब उतारा जाएगा और यह कब पूरी होगी।

वैसे मई 2016 में लैनझोऊ और नेपाल की राजधानी काठमांडू के बीच रेल और रोड मालवाही सेवा शुरू हो चुकी है।

शू के मुताबिक दक्षिण एशियाई देशों ने इस प्रोजेक्ट को लेकर खुशी जाहिर की है। इन दोनों मालवाही साधनों से नेपाल और चीन का कारोबार 2016 में तीन अरब युआन तक पहुंचा, जो चालू वर्ष में दस अरब युआन (95 अरब रुपये) तक पहुंचने की संभावना है।

सीपीइसी के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजरने से भारत उसका विरोध कर रहा है। अब वहां से होकर रेल लाइन गुजरेगी।

बीजिंग। चीन भारत की चिंता बढ़ाने वाली एक और परियोजना शुरू करने जा रहा है। पाकिस्तान को जोड़ने वाले सीपीइसी (चीन-पाकिस्तान इकोनोमिक कॉरीडोर) के समानांतर चीन अब रेल मार्ग विकसित करने की योजना बना रहा है। नई रेल लाइन चीन के उत्तर-पश्चिमी राज्य गानसू की राजधानी लैनझोऊ से शुरू होगी और शिनजियांग के उइगर के स्वायत्तशासी क्षेत्र के काशगर होते हुए पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह तक जाएगी। यह जानकारी लैनझोऊ अंतरराष्ट्रीय व्यापार पार्क के निदेशक शू चुनहुआ ने दी है। लेकिन यह नहीं बताया गया है कि इस योजना पर जमीन पर कब उतारा जाएगा और यह कब पूरी होगी। वैसे मई 2016 में लैनझोऊ और नेपाल की राजधानी काठमांडू के बीच रेल और रोड मालवाही सेवा शुरू हो चुकी है। शू के मुताबिक दक्षिण एशियाई देशों ने इस प्रोजेक्ट को लेकर खुशी जाहिर की है। इन दोनों मालवाही साधनों से नेपाल और चीन का कारोबार 2016 में तीन अरब युआन तक पहुंचा, जो चालू वर्ष में दस अरब युआन (95 अरब रुपये) तक पहुंचने की संभावना है। सीपीइसी के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजरने से भारत उसका विरोध कर रहा है। अब वहां से होकर रेल लाइन गुजरेगी।

Share This News :