Home > अपना शहर ,
बाबू जगजीवनराम जी का व्यक्तित्व प्रेरणादायक: महापौर

ग्वालियर । बाबू जगजीवनराम जी बुद्विजीवी राजनीतिज्ञ थे, बाबूजी का व्यक्तित्व प्रेरणादायक था, शहर के युवाओं को बाबूजी के व्यक्तित्व, कृतित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए यही उनके प्रति हम सबकी सच्ची श्रद्वांजलि होगी। 
उक्ताशय के विचार महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने आज बाबू जगजीवनराम जी की 31वीं पुण्यतिथि पर फूलबाग स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्वासुमन अर्पित करते हुए व्यक्त किए। इस दौरान सभापति राकेश माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष  à¤¦à¥‡à¤µà¥‡à¤¶ शर्मा, पूर्व सभापति एवं एमआईसी सदस्य गंगाराम बघेल, मेयर इन काउंसिल की सदस्य श्रीमती खुशबू गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि रामेश्वर भदौरिया, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, पूर्व सांसद रामसेवक बाबूजी, अशोक सिंह, अशोक शर्मा, अशोक बाल्मीकि, शिवराम जाटव, गोपीलाल भारतीय सहित बडी संख्या में शहरवासियों ने बाबूजी को श्रद्वासुमन अर्पित किए।

Share This News :