Home > अपना शहर ,
वन अपराधों को रोकने के लिये संयुक्त रूप से करें कार्रवाई – कमिश्नर

संभाग सतरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक सम्पन्न 
ग्वालियर । वन क्षेत्र में अतिक्रमण, शिकार, अवैध कटाई और उत्खनन को रोकने के लिये जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और वन विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करे। वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन करते पाए जाने और शासकीय अमले के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करने वालों के विरूद्ध धारा-353 के तहत प्रकरण कायम कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाए। संभागीय आयुक्त एस एन रूपला की अध्यक्षता में बुधवार को मोतीमहल के मानसभागार में आयोजित सम्भाग स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक में यह बात कही गई। बैठक में मुख्य वन संरक्षक श्रीमती कंचन देवी, पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार, वन  à¤®à¤‚डल अधिकारी  à¤µà¤¿à¤•्रम सिंह परिहार, शिवपुरी के वल मण्डला अधिकारी शंखवार सहित वन विभाग के अधिकारी और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 
संभागीय आयुक्त एस एन रूपला ने कहा कि वन क्षेत्र में अवैध कटाई, उत्खनन और वन कटाई की रोकथाम के लिये जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी संयुक्तथ रूप से भ्रमण कर प्रभावी कार्रवाई करें। अवैध उत्खनन कार्य को रोकने की कार्रवाई में बाधा डालने वालों के विरूद्ध पुलिस प्रकरण कायम कर कार्रवाई की जाए। उन्होने कहा कि संभाग के सभी जिलों में प्रतिमाह कलेक्टर की अध्यक्षता में वन सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की जाएँ। बैठक में प्रतिमाह जिले में की गई कार्रवाई की समीक्षा तथा आगामी कार्रवाई की कार्ययोजना तैयार की जाए। जिले में की गई बैठक का कार्यवाही विवरण संभागीय आयुक्त कार्यालय में भी दी जाए। संभाग स्तर पर संभाग स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक प्रत्त्येक तीन माह में आयोजित की जायेगी। संभाग स्तरीय बैठक में संभाग में वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन, वन कटाई और अतिक्रमण के क्षेत्र में की गई कार्रवाई की समीक्षा की जायेगी। संभागीय आयुक्त  à¤°à¥‚पला ने कहा कि वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन और वन कटाई क्षेत्र में उपयोग किए जाने वाले वाहनों को पकड़ कर राजसात कराने की कार्रवाई भी की जाए। इसके साथ ही वन क्षेत्र में अपराध करने वाले अपराधियों के शस्त्र लायसेंस निरस्त करने की  à¤•ार्रवाई भी की जाए। संभागीय आयुक्त रूपला ने कहा कि अवैध उत्खनन कार्य में बिना नम्बर के लगे ट्रेक्टर-ट्रॉलियों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। 
पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि वन क्षेत्र में हो रहे अपराधों को रोकने के लिये वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे। वन विभाग को पुलिस विभाग का पूरा सहयोग मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि वन अपराध में लगे अपराधियों के शस्त्र लायसेंस निरस्त करने की कार्रवाई के साथ-साथ इन पर निरंतर निगरानी रखी जाए। वन अधिकारी पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त भ्रमण कर वन अपराध को रोकने की कार्रवाई करें। पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि वन अपराध को रोकने के लिये पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और वन विभाग संयुक्त रूप से कार्ययोजना पर आकस्मिक कार्रवाई करें। वन क्षेत्र में अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। 
मुख्य वन संरक्षक श्रीमती कंचन देवी ने बताया कि वन क्षेत्र में अतिक्रमण भी एक समस्या है। अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई प्रशासन और पुलिस के सहयोग के बिना संभव नहीं हो पाती है। संभाग के सभी जिलो में इस पर प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है। जिलों के कलेक्टर वन क्षेत्र में हो रहे अपराधों की रोकथाम के लियं संयुक्तह कार्रवाई करें, ऐसी अपेक्षा की गई। वन मण्डल अधिकारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि ग्वालियर जिले में वन अपराधों को रोकने के लिये प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर द्वारा 35 लोगों के शस्त्र लायसेंस भी निरस्त करने की कार्रवाई जिले में हुई है। उन्होंने बताया  à¤µà¤¨ विभाग वन अपराध को रोकले के लिये निरंतर कार्रवाई कर रहा है।

Share This News :