Home > अपना शहर ,
मोतीमहल जीर्णोद्धार कार्य का आयुक्त और आईजी ने किया अवलोकन

ग्वालियर । संभागीय आयुक्त एस एन रूपला और पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार ने आज मोतीमहल जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 
संभागीय आयुक्त रूपला ने निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक को बताया कि अग्नि दुर्घटना के कारण मोतीमहल ऐतिहासिक भवन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस भवन का जीर्णोद्धार कार्य पुरातत्व विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है। इसके पूर्ण होने से मोतीमहल का ऐतिहासिक भवन पूर्व की भाँति सुंदर और भव्य होगा। इस भवन का पुरातात्विक महत्व है। इसे देखने के लिये अनेक लोग आते हैं।

Share This News :