Homeराज्यो से ,खास खबरे,slider news,
अमित शाह के लिए एयरपोर्ट पर सजा मंच, किया संबोधित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

दो दिवसीय गोवा दौरे पर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली को लेकर विवाद हो गया है. शाह के लिए पणजी के दाबोलिम एयरपोर्ट पर एक स्वागत बैठक का आयोजन किया गया था, जहां उन्होंने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया. कांग्रेस ने बीजेपी पर सत्ता का दुरुपयोग और मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाया है.अमित शाह की रैली पर कांग्रेस का कहना है कि सुशासन की बात करने वाली बीजेपी ने मर्यादाएं लांघ दी हैं. पार्टी की ओेर से कहा गया कि एयरपोर्ट एक सार्वजनिक स्थान हैं जहां काफी सुरक्षा रहती हैएयरपोर्ट पर अमित शाह के स्वागत समारोह के लिए बाकायदा एक मंच तैयार किया गया था. मंच पर कुर्सियां, पीछे होर्डिंग और लाउड स्पीकर भी लगाया गया था. मंच पर रखे पोडियम से शाह ने वहां मौजूद बीजेपी समर्थकों को संबोधित भी किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर भी मंच पर मौजूद थे.

Share This News :