Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कांग्रेस फिलहाल अब किसी एक को चेहरे के तौर पर नहीं

नईदिल्ली। à¤•ांग्रेस पार्टी का मध्य प्रदेश में चेहरा कौन होगा? फिलहाल इस सवाल पर कांग्रेस पार्टी ने लंबी चुप्पी ओढ ली है। साथ ही इस बात के संकेत भी दिए है, कि पार्टी अब किसी एक को प्रदेश में चेहरे के तौर पर भी नहीं प्रोजेक्ट करेगी।

 

माना जा रहा है कि पार्टी ने यह निर्णय राज्य ईकाई से जुड़े नेताओं की रिपोर्ट और फीडबैक मिलने के बाद लिया है। जो हाल ही में पार्टी ने किसानों के आंदोलन के बाद मंगाई थी।

 

पार्टी से जुड़े एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और सिंधिया द्वारा जिस तरीके से अपनी-अपनी दावेदारी को लेकर लॉबिग की जा रही है। उससे पार्टी कार्यकर्ताओं में गलत मैसेज जा रहा है, जो पार्टी के लिए ठीक नहीं है। वह भी ऐसे समय जब प्रदेश में अगले साल चुनाव होने है। ऐसे में पार्टी ने दोनों ही नेताओं को प्रदेश में बगैर चेहरे के सबकों साथ लेकर काम करने की सलाह दी है।

 

साथ ही कहा है कि प्रदेश की कमान का फैसला चुनाव जीतने के बाद लिया जाएगा। इसी बीच पार्टी की राज्य ईकाई ने जो रिपोर्ट दी है,उसके तहत मध्य प्रदेश की दावेदारी जता रहे है,इन दोनों नेताओं में से किसी एक का पूरे प्रदेश में वैसा प्रभाव नहीं है, जैसा इनके अपने-अपने क्षेत्रों में है। ऐसे में किसी को प्रदेश की जिम्मेदारी ठीक नहीं होगी।

 

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की राज्य ईकाई पहले से ही दोनों नेताओं के खिलाफ है। वह नहीं चाहती है कि इनमें से एक को भी प्रदेश की कमान दी जाए। वजह राज्य ईकाई पर काबिज मौजूदा नेताओं को अपनी कुर्सी का खतरा दिख रहा है। ऐसे में वह इन नेताओं को लेकर पहले से ही असहज है।

 

उम्मीद लगाए बैठ नेता और उनके समर्थक भी अब हो रहे मायूस

 

इधर मध्य प्रदेश की कमान को लेकर लगातार दावेदारी ठोंक रहे कमलनाथ और सिंधिया के समर्थकों में भी पार्टी की चुप्पी से मायूसी बढ़ती जा रही है। बता दें कि जब से पार्टी के भीतर दोनों नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है, तभी से इनके समर्थक भी सक्रिय हो गए है। इनमें बड़ी संख्या में समर्थक ऐसे भी है,जो प्रत्येक हफ्ते दिल्ली पहुंच भी रहे है।जहां उनका सिर्फ एक ही सवाल होता है कि कब घोषणा हो रही है? जिन्हें बार- बार नई तारीखें बताई जा रही है। ऐसे में अब नेता और समर्थक दोनों ही मायूस दिखने लगे है।

Share This News :