Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : 2 हजार 333 बुजुर्ग सरकार के खर्चे पर करेंगे तीर्थ

ग्वालियर । मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत संभाग के 2 हजर 333 बुजुर्गों को तीर्थ करने का मौका मिलेगा। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इस योजना के तहत पाँच विशेष रेलगाड़ी इन बुजुर्गों को विभिन्न तीर्थों के दर्शन कराने जायेंगी।
संभाग आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 19 जुलाई को विशेष रेलगाड़ी पवित्र रामेश्वरम धाम तीर्थ के लिये जायेगी। इस तीर्थयात्रा में ग्वालियर जिले के 410, शिवपुरी के 320 व दतिया जिले के 150 बुजुर्गों को तीर्थ करने का मौका मिलेगा। इसी तरह 27 जुलाई को विशेष रेलगाड़ी जगन्नाथपुरी धाम जायेगी। इस तीर्थयात्रा में  à¤¶à¤¿à¤µà¤ªà¥à¤°à¥€ जिले से 224, गुना से 161 व अशोकनगर जिले से 109 तीर्थयात्री जायेंगे। 
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 9 अगस्त को भी विशेष रेलगाड़ी जगन्नाथपुरी धाम तीर्थ कराने जायेगी। इसमें ग्वालियर जिले के 286 तीर्थयात्रियों को जगन्नाथपुरीधाम के दर्शन का अवसर मिलेगा। इसी क्रम में 12 अगस्त को भी जगन्नाथपुरी के लिये विशेष रेलगाड़ी जायेगी और इसमें दतिया जिले के 158 तीर्थयात्री जगन्नाथपुरीधाम के दर्शन के लिये जायेंगे। संभाग से एक स्पेशल रेलगाड़ी 17 अगस्त को रामेश्वरमधाम जायेगी। इसमें ग्वालियर जिले के 280 व शिवपुरी जिले के 235 बुजुर्गों  à¤•ो तीर्थयात्रा का मौका मिलेगा। 

Share This News :