Homeखेल ,प्रमुख खबरे,
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सुरेश रैना की वापसी

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का सिलेक्शन दिल्ली में किया गया। नवनियुक्त एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाले पैनल ने पहली बार इंटरनेशनल टीम चुनी।
धर्मशाला में 16 अक्टूबर से शुरू हो रही इस सीरीज के लिए कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी हुई। टीम चयन में खास बात सुरेश रैना की वापसी रही। इसके अलावा शिखर धवन की जगह मनीष पांडे को मौका दिया गया है। गौरतलब है कि धवन चोटिल हैं।
कुछ ऐसी है टीम: एमएस धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, सुरेश रैना, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जयंत यादव, अमित मिश्रा, जसप्रीत बुमराह, धवल कुलकर्णी, उमेश यादव, मंदीप सिंह, केदार जाधव।
वनडे सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे : 16 अक्टूबर, एचपीसीए स्टेडियम (धर्मशाला)
- दूसरा वनडे : 19 अक्टूबर, फिरोजशाह कोटला (दिल्ली)
- तीसरा वनडे : 23 अक्टूबर, पीसीए स्टेडियम (मोहाली)
- चौथा वनडे : 26 अक्टूबर, जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम (रांची)
- पांचवां वनडे : 29 कक्टूबर, विशाखापट्टनम

Share This News :