Homeदेश विदेश ,खास खबरे,
जब ट्रंप ने मोदी को कराई अब्राहम लिंकन के कमरे की सैर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के बाद देश वापिस लौट आए हैं. पीएम मोदी ने पुर्तगाल, अमेरिका और नीदरलैंड की यात्रा की थी. इस दौरान अमेरिका में उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. ट्रंप और मोदी में अच्छी बॉन्डिंग दिखी. ट्रंप ने बुधवार देर रात अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वे मोदी को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का कमरा दिखा रहे हैं.वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने भी नरेंद्र मोदी को पूरा व्हाइट हाउस घुमाया, उन्हें लिंकन के गेटीसबर्ग के भाषण की कॉपी भी दिखाई. भारत के पीएम ने ट्रंप को अब्राहम लिंकन के निधन के बाद 1965 में जारी किया गया एक पोस्टल स्टैम्प भी दिया. इसके अलावा, मोदी ने पंजाब के होशियारपुर की बनी खास एक लकड़ी की पेटी भी गिफ्ट की.

Share This News :