Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जीएसटी के विरोध में 30 को मध्यप्रदेश बंद रहेगा

ग्वालियर। जीएसटी के विरोध में आगामी 30 जून को मध्यप्रदेश बंद रहेगा। बंद को सफल बनाने के लिए चेम्बर सभागार में एक बैठक मंगलवार को आयोजित की गई।
बैठक में चेम्बर पदाधिकारियों ने कहा कि 1 जुलाई से देश में जीएसटी लागू किया जा रहा हैं। जीएसटी में व्याप्त अनेक जटिलतायें हैं। केन्द्र सरकार की हठधर्मिता के विरोध में मध्यप्रदेश के व्यापारी 30 जून को अपना व्यापार बंद रखेंगे।
बैठक में चेम्बर अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष यश कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेश बंसल, डॉ. प्रवीण अग्रवाल, जगदीश मिततल, गोकुल बंसल मौजूद थे।

Share This News :