Home > अपना शहर ,
अनुसूचित जाति सम्मेलन में सिंधिया आएंगे

ग्वालियर। मप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का ग्वालियर चंबल संभाग के अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्षो, प्रदेश संयोजको, मप्र कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ अनुसूचित जाति विभाग के समाजसेवियों की संयुक्त बैठक अ.भा. कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, मप्र कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मप्र शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता, अ.भा. कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय संयोजक पूर्व आईएएस जयदीप कालिया एवं शहर जिला कंाग्रेस कार्यक्रम आंदोलन आयोजन समिति के संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल के विशेष आतिथ्य में कांग्रेस भवन पर सम्पन्न हुई। 
बैठक का संचालन मप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश संयोजक प्रभूदयाल जौहरे एवं आभार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता महादेव अपोरिया, स्वागत भाषण अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष चतुर्भुज धनोलिया ने किया। बैठक के प्रारंभ में शहर जिला कांग्रेस अभियान, कार्यक्रम आंदोलन समिति के संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया कि ग्वालियर चंबल संभाग अनुसूचित जाति वर्ग का विशाल सम्मेलन पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्यातिथ्य में आयोजित किया जाये, प्रस्ताव के समर्थक शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमर सिंह महौर, शहर कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष चतुर्भुज धनोलिया, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के महामंत्री एनपी आर्य, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव राजेश बाबू एवं मप्र दलित किसान मोर्चा के प्रदेश सह प्रभारी विनोद शाक्य, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य अशोक तरेटिया, गुरूमुख करोसिया के प्रस्ताव को ग्वालियर चंबल संभाग के अनुसूचित जाति विभाग के संभागीय सम्मेलन में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से पारित किया गया। प्रस्ताव में यह संकल्प लिया गया कि भाजपा की मोदी सरकार, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा आरक्षण खत्म करने की साजिश को कांग्रेस सहन नही करेगी।

Share This News :