Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र ने ईदगाह पहुंचकर दी मुबारकबाद

दतिया | मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र ने आपसी प्रेम, भाईचारे और साम्प्रदायिक सद्भाव के पवित्र त्यौहार ईद-उल-फितर पर ईदगाह पहुंचकर सभी मुस्लिम भाईयों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
इस अवसर पर जनसम्पर्क मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि जिले में सांम्प्रदायिक सद्भाव की परम्परा रही है। यहां सभी लोग चाहे वह किसी भी जाती धर्म के हो त्यौहारों को मिलकर मनाते है। रमजान के मुबारक महिने के बाद आने वाला ईद का त्यौहार हमें आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है। जिले में ईद का त्यौहार आपसी सद्भाव के साथ मनाया गया। प्रातः 9 बजे ईदगाह पर भारी संख्या में मुस्लिम भाईयों ने नमाज अदा की। नमाज के उपरांत एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान ईदगाह इतजांमिया कमेटी के अध्यक्ष सकूर खांन ने कहा कि ईद हमें इन्सान से इन्सान को प्रेम, भाईचारे व मदद का संदेश देती है। दतिया में साम्प्रदायिक सद्भाव की मिशाल रही है। उन्होंने ईदगाह पर पहुंचे जनसम्पर्क मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र सहित शहर के सभी गणमान्यजन का पुष्पहारों से स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुन्देला, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक इरशाद वली के अलावा सर्वश्री डाँ. रामजी खरे, योगेश सक्सैना, विनय यादव, कमलू चौबे, पुश्पेन्द्र रावत, प्रशांत ढेंगुला, गोविन्द ज्ञानानी, विपिन गोस्वामी, सतीश यादव, हरीओम सिंह यादव, श्रीमती कृष्णा कुशवाहा, श्रीमती कुमकुम रावत, रामदास झस्या के अलावा मुस्लिम समाज की ओर से सर्वश्री सत्तार बाबा, मौलाना तईब खांन, इकबाल खांन, सद्दन ठेकेदार, मम्मू किलेदार, मुश्ताक खांन सहित, तहसीलदार दीपक शुक्ला, एसडीओपी आरसी भोज, टीआई अजय भार्गव सहित अन्य गणमान्यजन, प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This News :