Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
केंद्रीय मंत्री के लिए रुकी एयर इंडिया की फ्लाइट, लोगों ने निकाली भड़ास

भोपाल. मोदी सरकार वीआईपी कल्चर ख़त्म करने की ओर कदम बढ़ा रही है, वहीं उनके मंत्री वीआईपी कल्चर भुला नहीं पा रहे हैं। इसका ताजा मामला भोपाल में देखने मिला। यहां केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के लिए भोपाल से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट रोकी गई।क्या है मामला...
- भोपाल से रोजाना दिल्ली के लिए जाने वाली फ्लाइट AI 436 को आज देरी से उड़ान भरना पड़ा।
- मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट को केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के लिए 10 मिनट रोका गया।
- यह फ्लाइट रोजाना सुबह 8 बजे दिल्ली जाती है, लेकिन आज फ्लाइट देरी से उड़ी।
पायलट पर निकाला लोगों ने गुस्सा
- बताया जा रहा है कि पायलट मंत्री के लिए इंतजार करता रहा। इससे गुस्साए पैसेंजर्स ने पायलट और प्लेन स्टाफ पर जमकर भड़ास निकाली। प्लेन में 100 यात्री सवार थे।

Share This News :