Home > अपना शहर ,
देश की एकता के लिए डॉ मुखर्जी ने दिया बलिदान: महापौर

शहरवासियों ने किया डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को नमन
ग्वालियर । डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने देश के लिये अपना जीवन बलिदान कर दिया उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिये तथा उनके बताये मार्ग पर चलकर श्रद्धासुमन अर्पित करने चाहिये। उक्ताशय के विचार महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने आज जनसंघ के संस्थापक एवं भाजपा के पितृपुरूष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये व्यक्त किये। इस अवसर पर सभापति राकेश माहौर ने डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी को नमन किया। फूलबाग पर स्थापित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने डॉ. मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित किये।

Share This News :