Home > अपना शहर ,
लोकमंत्रणा में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से करें निराकरण: महापौर

ग्वालियर । महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने लोकमंत्रणा कार्यक्रम में आमजनों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। महापौर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही कर आवेदनों का निराकरण करें। इसके साथ ही अधिकारी लोकमंत्रणा में आने वाली शिकायतों का निराकरण गंभीरता से समय सीमा में पूर्ण करें अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कडी कार्यवाही की जावेगी। लोकमंत्रणा के दौरान अपर आयुक्त आर के श्रीवास्तव, अपर आयुक्त वित्त देवेन्द्र पालिया, उपायुक्त के के गौर, एपीएस भदौरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित लोकमंत्रणा कार्यक्रम के दौरान वार्ड 61 के निवासियों द्वारा मोहनपुर ग्राम शमसानघाट एवं कुउंरबाबा के मंदिर में टीनशेड लगवाने का आग्रह किया जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं जयेन्द्रगंज ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों ने जयेन्द्रगंज ऑटो स्टेन्ड से चाट के ठेले हटवाने का आग्रह किया जिस पर संबंधित अधिकारियों केा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड 52 स्थित गुडा पुलिया एवं नाले के आस पास रहने वाले नागरिकों ने पुलिया पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाने की मांग की, जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। लोकमंत्रणा के दौरान गोलपहाडिया निवासी दिव्यांग श्री सुरेन्द्र जाटव ने दिव्यांग पेंशन प्रारंभ कराने की मांग की जिसपर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही दस्तावेज उपलब्ध कराकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। लोकमंत्रणा के दौरान रोशनीघर क्षेत्र के निवासियों द्वारा आग्रह किया गया कि रोशनीघर की रोड जो कि काफी चौडी है, लेकिन अतिक्रमण के कारण सकरी हो गई है। इस रोड से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जावे, जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं बिरलानगर क्षेत्र के निवासियों द्वारा कॉलोनी में पौधारोपण कराने का आग्रह किया, जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 
इसके साथ ही विभिन्न वार्डों के नागरिकों द्वारा सफाई, पेयजल, सडक निर्माण, गरीबी आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने का आग्रह सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं के लिए आवेदन दिए जिनकी सुनवाई कर महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने अनेक समस्याओं के निराकरण तो मौके पर ही अधिकारियों को निर्देष देकर पूर्ण कराए, इसके साथ ही शेष आवेदनों पर समय सीमा निर्धारित कर आवेदन पर आवष्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देष दिए। लोकमंत्रणा कार्यक्रम के दौरान लगभग 3 दर्जन आवेदकों की समस्यों को सुनकर उनके भी निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। लोकमंत्रणा कार्यक्रम के दौरान सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे तथा लोकमंत्रणा में आने वाले आवेदनों पर कार्यवाही के लिए आवेदन को संज्ञान लिया।

Share This News :