Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मप्र में विभिन्न स्थानों पर हुआ सामूहिक योग कार्यक्रम

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मध्यप्रदेश में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योग कार्यक्रम हुए। भोपाल के लाल परेड मैदान में सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित मंत्रियों और अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में शहरवासियों ने योग किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि नशा नाश करता है, इससे दूर रहें और योग को अपनाएं। इसी तरह भोपाल में कई जगह सामूहिक योग का कार्यक्रम हुआ।

इंदौर के लाल बाग सहित कई स्थानों पर सामूहिक योग हुआ, जिसमें वृद्ध से लेकर छोटे बच्चों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी इन कार्यक्रमों में शामिल हुए।

खंडवा की पुलिस लाइन मैदान में योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन सहित प्रदेश के सभी जिलों में बड़े पैमाने पर अल सुबह ही योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे। इनमें सबसे ज्यादा युवाओं की संख्या रही।

 

Share This News :