Home > अपना शहर ,
यशोधरा राजे के बेटे अक्षय ने शौक को बनाया कैरियर, MTV में हैं प्रोड्यूसर

ग्वालियर.ये हैं अक्षय राजे भंसाली, यशोधरा राजे सिंधिया के बड़े बेटे और ज्योतिरादित्य सिंधिया के कजिन। सिंधिया राजवंश से जुड़े अक्षय अमेरिका के लुसियाना में रहते हैं और वहीं MTV के लिए प्रोग्राम प्रोड्यूस करते हैं। वीडियो और फोटोग्राफी अक्षय की हॉबी है, उन्होंने इसे ही अपना कैरियर बनाया। अमेरिका में अक्षय और अपने भाई-बहन के साथ रहते हैं। हाल ही में उनकी शादी कर्नाटक के संदुर राजघराने की प्रिंसेज कृतिका राजे से हुई। ये हैं प्रिंसेस यशोधरा के बेटे....


....19 जून को एमपी की मिनिस्टर और सिंधिया राजवंश से जुड़ी प्रिंसेज यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन है। इस मौके पर dainikbhaskar.com उनसे जुड़ी कुछ जानकारियां सामने ला रहा है....

- अक्षय राजे समय-समय पर इंडिया आते रहते हैं। खासतौर से जब उनकी मां यशोधरा राजे सिंधिया चुनाव लड़ती हैं। उस समय अक्षय ही उनका पुरा कैंपेन संभालते हैं।
- जब वे अमेरिका में रहते हैं तो उनका ध्यान अपने काम पर रहता है। अक्षय एमटीवी न्यूयार्क में म्यूजिक वीडियो के प्रोड्यूसर हैं और कई शोज तैयार करते हैं।
- अमेरिका के लुसियाना में उनका छोटा भाई अभिषेक और बहन त्रिशला राजे भी साथ रहते हैं। अभिषेक एक फूड चेन के साथ जुड़े हैं और बहन सोशल वर्क करती हैं।
- अक्षय की मां यशोधरा राजे सिंधिया भी समय-समय पर अपने बच्चों से मिलने के लिए अमेरिका जाती रहती हैं।

अक्षय की हुई कर्नाटक की संदुर रियासत की प्रिंसेज से शादी
- सिंधिया राजवंश से जुड़े यशोधरा राजे के बड़े बेटे अक्षय राजे की शादी संदुर राजघराने की प्रिंसेज कृतिका राजे से बीती फरवरी बेंगलरू के होटल ताज में हुई।
- अक्षय राजे के ससुर कार्तिकेय राजे घोड़पड़े संदूर रियासत के के प्रिंस हैं, और उनकी पत्नी अंबिका राजे बड़ोदरा के गायकवाड़ राजवंश से जुड़ी हुई हैं।
- 28 साल की कृतिका राजे प्रिंस कार्तिकेय की बड़ी बेटी हैं और लंदन के रॉयल होलोवे कॉलेज की ग्रेजुएट हैं।
- कृतिका राजे के दादा मुरलीराव यशवंतराव घोरपड़े कांग्रेस के कई बार विधायक और सांसद रह चुके हैं और एक विख्यात फोटोग्राफर थे।

Share This News :