Home > अपना शहर ,
भगवान महावीर की प्रतिमा का निर्माण कार्य 29 को प्रारंभ होगा

ग्वालियर से 18 किमी दूर स्थित बरई क्षेत्र में जैन तीर्थ जिनेश्वर धाम में 29 जून को भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा बनाने का कार्य शुरू होगा। इस अवसर पर शिला पूजन का आयोजन किया जाएगा।

इस आयोजन की तैयारियों को लेकर जैन समाज की बैठक रविवार को जैन छात्रावास में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रशासनिक अधिकारी आरके जैन एवं विशेष अतिथि भाजपा के ग्रामीण अध्यक्ष एवं तीर्थ कमेटी के महामंत्री वीरेन्द्र जैन चौधरी थे। बैठक की अध्यक्षता मजिस्टेड आदेश जैन ने की। इस अवसर पर जिनेश्वर तीर्थ के अध्यक्ष पं अजीत कुमार शास्त्री ने बताया कि 29 जून को सुबह 7 बजे शिला पूजन भोपाल के प्रदीप जैन करेंगे। साथ ही प्रतिमा बनाने वाले कारीगरों का भी इस अवसर पर सम्मान किया जाएगा। ये प्रतिमा 50 फीट ऊंचे प्लेटफार्म पर बनाई जाएगी। जिसकी ऊंचाई 51 फीट होगी। जमीन से 101 फीट ऊंची होने के कारण हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को भी दर्शन हो सकेंगे। निर्माण कार्य में 15 कारीगरों की टीम लगाई गई है। ये शिल्पी एक मार्बल पत्थर(190 टन वजनी) में से भगवान महावीर की प्रतिमा बनाने का कार्य करेंगे।

 

 

Share This News :