Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कुशवाहा समाज विकास करे, हम देंगे साथ - मंत्री डॉ.मिश्र

10 लाख लागत के कुशवाहा समाज के सामुदायिक भवन का शिलान्यास
दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कुशवाहा समाज 10 लाख रूपये लागत के सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान भिण्ड-दतिया सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुंदेला, प्रदेश के पाठय पुस्तक निगम उपाध्यक्ष अवधेश नायक उपस्थित रहे। जनसंपर्क मंत्री द्वारा भगवान लवकुश के चित्र पर माल्यार्पण एवं शिलापटिटका का अनवारण कर भवन का शिलान्यास किया।
जनसंपर्क मत्रंी डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि कुशवाहा समाज मेहनत कस ईमानदार और विकासशील समाज है। हमारा हमेशा प्रयास रहा है कि आगे बढने में समाज की मदद करें। इसी क्रम में इस सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया गया है। कुषवाहा समाज निरंतर विकास करती रहे हम मदद के लिए तैयार हैं। उन्होंने कुशवाहा समाज के सामुदायिक भवन स्वीकृत करने के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. भागीरथ प्रसाद ने कहा कि जो भी विकास हो रहा है वह जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र की देन है। उन्होंने कहा कि आज दतिया प्रदेष के साथ देष के पटल पर चमक रहा है। दिल्ली में दतिया की चर्चा है अनेक येाजनाओं में दतिया का स्थान पहले नम्बर पर रहा है। जो कि मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र के कारण संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज संगठित होकर विकास करें हमारी शुभकामना है।
समाजसेवाी कालीचरण कुशवाहा ने अपने उदबोधन में कहा कि जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने पहले सामुदायिक भवन बनवाया उसके वाद वाउण्ड्रीवाल का निर्माण कराया उसके बाद इस सामुदायिक भवन का निर्माण उन्ही की वजह से संभव हो सक है। कुशवाहा समाज इसी प्रकार से सहयोग की अपेक्षा करता हॅू। कार्यक्रम के दौरान भरत यादव ने कहा कि दतिया में विकास की गंगा जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कारण बह रही है। वह दतिया के विकास की चिंता करते हैं। रेल में सोते हैं और दिन में दतिया के दुख दर्द में षामिल रहते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सर्वश्री मंडी अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतू कमरिया, डॉ. रामजी खरे, वरिष्ठ पार्षद प्रषांत ढेगुला, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुशवाहा, विपिन गोस्वामी, भगवान सिंह कुशवाहा, जानकी कुशवाहा, राजू कुशवाहा, शेरू कुशवाहा, रवि कुशवाहा, मोलाना तैयव खांन, क्रांति राय, श्रीमती रामलली दांगी, कुमकुम रावत, श्रीमती शारदा कुशवाहा, अमरवती कुशवाहा, कमला कुशवाहा, घनश्याम कुशवाहा, प्रेमनारायण, बनमाली कुशवाहा, रामस्वरूप कुशवाहा, लक्ष्मीनारायण कुशवाहा, सरमन कुशवाहा, मंगल कुशवाहा, रामचरण कुशवाहा आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रघुवीर कुशवाहा ने किया।
अध्यक्ष बनने पर श्रीमती कृष्णा कुशवाहा को सम्मानित किया
जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने पूर्व नगर पलिका अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुशवाहा को शॉल श्री फल से सम्मानित किया। ज्ञातव्य है कि श्रीमती कुशवाहा को राज्य महिला आयोग भोपाल द्वारा सखी समिति का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

Share This News :