Home > अपना शहर ,
ग्वालियर-चंबल अंचल से भोपाल पहुंचे कांग्रेसी

ग्वालियर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और अंचल के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के ७२ घंटे के सत्याग्रह में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। ग्वालियर चंबल अंचल के नेता और कार्यकर्ता अपनी पहचान दिखाने को झंडों पर नाम लिखवाकर ले गए थे, जिससे उनकी अलग से पहचान हो सके। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के सत्याग्री पर अंचल के कददावर नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व केन्द्रीय मंत्री  à¤¡à¥‰. गोविंद सिंह नदारत दिखे। इसे देख लगता है कि सिंधिया के सत्याग्रह को बीच में ही पलीता लग सकता है। 
कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज दोपहर बाद से अपना ७२ घंटे का सत्याग्रह भोपाल के दशहरा मैदान में शुरू किया। इसके लिए सारी व्यवस्थाएं की गई है। वहीं सत्याग्रह पर आने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। 
इस सत्याग्रह में सबसे अहम बात यह है कि इसमें नेता तो पहंूुचे लेकिन जिन किसानों के नाम पर कांग्रेस रोटियां सेकने का प्रयास कर रही है वह बहुत कम संख्या में पहुंचे। भोपाल सत्याग्रह स्थल पर गोली से मारे गये किसानों के फोटो भी लगाए थे उन पर पुष्प अर्पित कर सिंधिया ने अपना सत्याग्रह शुरू किया। बताया जाता है कि सिंधिया ७२ घंटे तक दशहरा मैदान में ही रहेंगे। उसी को लेकर वैसे ही इंतजाम भी किए गए हैं। उधर ग्वालियर-चंबल अंचल से सैकडों की संख्या में चौपहिया वाहनों रेल बसों से कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे। जहां भोपाल में सिंधिया अपनी ताकत को दिखा रहे हैं वहीं छुटभैय्ये नेता भी अपनी ताकत को दिखाने नाम लिखे झंडे लेकर पहुंचे हैं। वहीं कई ने भोपाल में ही देखा देखी झंडे लिखवाकर अपनी ताकत दिखा रहे हैं। सब कुल मिलाकर सिंधिया प्रदेश में अपनी ताकत का प्रदर्शन किसानों के मरने के नाम पर कर रहे हैं। वह आगामी विधानसभा चुनावों तक इस मुददे को जिंदा रखना चाहते हैं जिससे प्रदेश में कांग्रेस की खिसकी जमीन वापस मिल सके। अब देखना है कि क्या सिंधिया अपने मिशन २०१८ में कामयाव हो पाएगे या नहीं इसका इंतजार रहेगा। 

Share This News :