Homeराज्यो से ,खास खबरे,slider news,
सीएम बनने के बाद गोरखपुर के चौथे दौरे पर योगी, नए टर्मिनल का करेंगे इनॉगरेशन

गोरखपुर.सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ बुधवार को चौथी बार गोरखपुर के दौरे पर हैं। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा भी होंगे। सीएम सिविल एयरपोर्ट पर निर्मित नए टर्मिनल का इनॉगरेशन करेंगे।ये है सीएम का मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम...


- 11 बजे से 12 बजे तक योगी गोरखपुर टर्मिनल बिल्डिंग फेज-3 का इनॉगरेशन करेंगे।
- 12 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट, गोरखपुर राजकीय हेलि‍कॉप्टर से ग्राम हरनामपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
- 12:20 पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण करेंगे।
- 1:35 पर अंबेडकर जनकल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित प्रोग्राम में भाग लेंगे।
- 1:35 पर हरनामपुर से हेलिकॉप्टर से रवाना होकर 1:55 पर सीएम गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- 2:05 बजे योगी ग्लोबल हॉस्पिटल में सुपरस्पेशलिटी सेवाओं का इनॉगरेशन करेंगे।
- 3:05 पर शाही ग्लोबल हॉस्पिटल गोरखपुर जाएंगे।
- 3:20 बजे दीक्षा भवन गोरखपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में नवनिर्वाचित कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे।
- 4:30 बजे दीक्षा भवन से कार से रवाना होकर 4:50 बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे।

15 जून का ये है प्रोग्राम
- सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक का समय आरक्षित है।
- 9:30 बजे से 11 बजे के बीच सीएम गोरखनाथ मंदिर में योग शिविर का इनॉगरेशन करेंगे।
- 11 बजे से 2 बजे तक का समय आरक्षित है।
- दोपहर 2 बजे योगी गोरखनाथ मंदिर से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
- 2:20 पर हेलिकॉप्टर से दरभंगा, बिहार के लिए जाएंगे।

Share This News :