Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस जेके जैन करेंगे मंदसौर गोलीकांड की जांच

भोपाल। राज्य सरकार ने मंदसौर गोलीकांड के एक हफ्ते बाद न्यायिक जांच आयोग का गठन कर दिया है। मामले की जांच हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस जेके जैन करेंगे। सरकार ने सिर्फ एक सदस्यीय आयोग बनाया है। गौरतलब है कि मंदसौर में 6 जून को किसान आंदोलन के दौरान गोली चलने से 6 किसानों की मौत हो गई थी। जस्टिस जैन तीन महीने में अपनी जांच रिपोर्ट पेश करेंगे और आयोग का मुख्यालय इंदौर होगा।

इन बिंदुआें पर करेंगे जांच

 

- गोलीकांड किन परिस्थितियों में हुआ?

- पुलिस द्वारा चलाई गई गोली घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए उपयुक्त थी या नहीं? यदि नहीं तो इसके लिए दोषी कौन है?

- क्या जिला प्रशासन और पुलिस ने उस समय बनी परिस्थितियों और घटनाओं के लिए पर्याप्त कदम उठाए थे?

- भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं फिर न हो, इस संबंध में सुझाव और ऐसे विषय जो जांच के लिए आवश्यक हों।

 

Share This News :