Homeखास खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को दी भावभीनी विदाई

दतिया । राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी शनिवार को दतिया प्रवास पर पधारे। यहां उन्होंने माँ पीताम्बरा पीठ में पूजा अर्चना की। तत्पश्चात राष्ट्रपति श्री मुखर्जी दतिया हवाई पट्टी से भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से ग्वालियर के लिए रवाना हुए। 
हैलीपेड पर राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधि जनसम्पर्क एवं जल संसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद, ग्वालियर संभाग के कमिश्नरएस.एन. रूपला, पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा, कलेक्टर मदन कुमार, पुलिस अधीक्षक इरशाद वली सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं पत्रकारों ने विदाई दी। राष्ट्रपति श्री मुखर्जी के साथ प्रदेष की नगरीय प्रशासन मंत्री श्रीमती माया सिंह ग्वालियर रवाना हुई।

Share This News :