Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
शाजापुर में पुलिस का वाहन पलटा, 11 पुलिसकर्मी घायल

शाजापुर। बरवाक गांव के पास एबी रोड पर शुक्रवार सुबह पुलिसकर्मियों को को ले जा रहा वाहन पलट गया। हादसे में 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए शाजापुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है।

जानकारी के मुताबिक वाहन पुलिसकर्मियों को लेकर शाजापुर से शुजालपुर जा रहा था, इस दौरान बरवाक के पास अचानक वह पलट गया। जिससे उसमें सवार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

Share This News :