Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कर्फ्यू में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक ढील

मंदसौर। किसान आंदोलन की आग में झुलसे मंदसौर में जीवन वापस पटरी पर लौटने लगा है। शुक्रवार को प्रशासन ने चार थाना क्षेत्रों में लगे कर्फ्यू में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक की ढील दी। इस दौरान पेट्रोल पंप, थोक सब्जी मंडी और अन्य दुकानें खुले, जिससे लोगों को राहत मिली।

प्रशासन ने शहर में सामान्य सभा करने पर रोक लगा दी है। सुबह सामान्य दिनों की तरह लोग टहलते नजर आए। इसके पहले प्रशासन ने गुरुवार शाम दो घंटे की ढील दी थी।

कर्फ्यू में ढील मिलने के बाद लोग जरूरत का सामान लेने के लिए घरों से बाहर निकल आए। यहां सब्जी, दूध और अन्य दुकानों पर भीड़ लग गई। इस दौरान पूरे शहर में पुलिस गश्त करती रही।

 

Share This News :