Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सतना के पास महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 22 लोग घायल

सतना। कोठी-सोनोर मोड पर शुक्रवार सुबह तीर्थयात्रियों से भरी एक बस पलट गई, हादसे में 22 यात्री घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। डायल 100 और एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है।

जानकारी के मुताबिक पुणे के वैष्णवी टूर्स एंड ट्रेवल्स की बस (एमएच 12 केक्यू 1683) चित्रकूट से उज्जैन जा रही थी। इस दौरान कोठी-सोनोर मोड पर वह अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्री घबराकर चिल्लाने लगे, किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया। बस में करीब 45 यात्री सवार थे, जिनमें से 22 लोग घायल हो गए। इनमें बुजुर्ग और महिलाओं की संख्या ज्यादा बताई गई है।

 

Share This News :