Home > अपना शहर ,
दिन का तापमान पहुंचा 46.5 डिग्री सेल्यिस

ग्वालियर। उत्त्री मध्यप्रदेश में एक बार फिर अंचल भीषण गर्मी की चपेट में है। दिन भर गर्म हवाओं ने शहर को झुलसाया और दोपहर दो से चार बजे तक ऐसा लगा मानो आसमान से आग बरस रही हो। असहनीय गर्मी को देखते हुए रविवार को व्यस्त बाजार और सडक़ों पर सन्नाटा सा पसरा रहा। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान खजुराह, नौगांव, श्योपुरकला और ग्वालियर का रहा है। स्थानीय मौसम कायालय के मुताबिक रविवार को दिन के तापमान ने इस सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं 4 जून के दिन बीते वर्षों में 46.5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान नहीं पहुंचा है। हालांकि बीते वर्ष 2016 में 19 मई के दिन अधिकतम तापमान 47.0 डिग्री सेल्यिस दर्ज हुआ था। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 24 घंटे बाद राहत के आसार हैं।
तेज तर्रार तपिश और पश्चिमी हवाओं के असर से रविवार को पूरे 24 घंटों में कभी 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान नहीं पहुंचा और तो और सुबह 10 बजते ही पारा 40 पार हो गया। लोगों के लिए असहनीय गर्मी हो गई। जबकि दोपहर के साढ़े बारह बजते ही अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। गर्म हवाओं के थपेड़े लगने लगे, सडक़ेंसूनी हो गईं। धरती तवा के समान तपने लगी और यह क्रम शाम सात बजे तक बना रहा। वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही बना रहा। चार दिन पहले एक जून को मौसम का मिजाज जितना अच्छा था रविवार को उतना ही खराब हो गया। 36. डिग्री सेल्सियस से दिन का तापमान बढ़ते-बढ़ते 46 डिग्री के पार हो गया। यानि कि चार में 10 अंक का इजाफा। अचानक अधिकतम तापमान में हुए इजाफे से लोगों की सेहत बिगडऩे लगी है। कई लोगों के पेट की समस्या सामने आई है। खास बात यह है कि उक्त चार दिनों में न्यूनतम तापमान भी 8 डिग्री बढ़ चुका है। इसीलि दिन तो क्या रात भी असहनीय लग रही है। पंखे, कूलर भी राहत देने से वंचित हैं।

Share This News :