Home > अपना शहर ,
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

ग्वालियर | स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुँचाने में शासन के साथ सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी आवश्यक है। यह बात प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने राष्ट्रीय त्यागी ब्राम्हण युवा संघ द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ अवसर पर कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री रामनिवास त्यागी ने की।
श्रीमती माया सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आम जन तक स्वास्थ्य सेवायें पहुँचाने के लिये अनेक योजनायें और कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। शासकीय चिकित्सालयों में विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण और नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया जाता है। इसके बाबजूद आम आदमी तक स्वास्थ्य सुवाओं को पहुँचाने में सामाजिक संस्थाओं और संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने त्यागी युवा संघ द्वारा आयोजित नि:शुल्क शिविर के लिये उन्हें बधाई दी और आशा व्यक्त की यह संस्था भविष्य में भी इस तरह के कार्य संचालित करती रहेगी। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. हरिओम त्यागी ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के उद्देश्य और उसकी कार्य प्रक्रिया के बारे में बतलाया।

Share This News :