Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
भोपाल की रहने वाली मंजुला ने दिल्ली IIT कैंपस में की आत्महत्या, 2013 में हुई थी शादी

भोपाल। भोपाल की रहने वाली मंजुला देवक (27) ने दिल्ली आईआईटी कैंपस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंजुला पीएचडी की स्टूडेंट थी, जो कि पिछले एक साल से दिल्ली स्थित आईआईटी कैंपस के एक अपार्टमेंट में रहती थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है।पढ़ें पूरी खबर...
-मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि मंजुला की बॉडी नालंदा अपार्टमेंट के फ्लैट में मंगलवार शाम 7.40 बजे लटकी हुई मिली थी।
-मंजुला ने खुदकुशी किस वजह से की, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।
-मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मंजुला के दोस्तों से भी पूछताछ की।
-पुलिस के मुताबिक, केस की जांच सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट करेंगे।
-बिस्वाल के मुताबिक, मंजुला की फैमिली को घटना की जानकारी दे दी गई है।

पीएचडी अंतिम वर्ष की छात्रा थी मंजुला
-मंजुला फ्लैट नंबर 413 में रहती थी। वह मूल रूप से भोपाल की रहने वाली थी। एक साल पहले ही पढ़ाई के लिए वह दिल्ली गई थी।
-मंजुला पीएचडी अंतिम वर्ष की छात्रा थीं और आईआईटी के नालंदा छात्रावास में रहती थी।
-मंजुला वाटर रिसोर्स में पीएचडी कर रही थी।


2013 में हुई थी शादी, भोपाल में रहता है परिवार
-मंजुला ने भोपाल के ही केंद्रीय विद्यालय से पढ़ाई की थी।
-मंजुला की शादी 2013 में वाटर रिसोर्सेस के स्टूडेंट रहे रितेश विरहा से हुई थी।
-रितेश और मंजुला की फैमिली भोपाल में रहती हैं।

Share This News :