Home > अपना शहर ,
टिप में 100 के नोट देते थे लड़के, बैग में निकले एक लाख से ज्यादा के नकली रुपए

ग्वालियर. पुलिस ने दो ऐसे लड़कों को पकड़ा है, जो किसी एजेंट से 2 हजार रुपए का नकली नोट लाकर बाजार में चलाते थे। नकली नोट से छोटे दुकानदारों से सामान खरीदते और जो रकम बचती, उसे दुकानदार को ही रखने के लिए कह देते। इसी दरियादिली से पुलिस की निगाह में आ गए और पकड़े गए। इनके पास से पुलिस ने एक लाख से ज्यादा नकली नोट बरामद किए हैं। यह है मामला...
 
 
-डबरा में पुलिस को खबर मिली कि दो लड़के किराने की दुकान से सामान खरीदकर 2 हजार रुपए का नोट देते हैं, लेकिन शेष रकम दुकानदार के पास ही छोड़ देते हैं। पहले तो पुलिस ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन कई दुकानदारों से ऐसी ही खबर मिली।
-पुलिस ने दोनों लड़कों के पीछे मुखबिर लगा दिए। इसके साथ दुकान पर दिए गए नोट की पुलिस ने जांच की। 2 हजार रुपए के नोट में न तो गांधीजी का वाटर मार्क दिख रहा था, न ही सिल्वर लाइन थी।
-पुलिस को पक्का विश्वास हो गया कि लड़के नकली नोट ला रहे हैं या कलर प्रिंटर से प्रिंट कर रहे हैं। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि गीता टॉकीज के पास दोनों देखे गए हैं।
-डबरा टीआई रविन्द्र सिंह गुर्जर ने अपनी टीम भेजी तो दो लड़के बाइक पर बैग लेकर जाते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और थाने लेकर आ गई।
 
बरामद हुए 2 हजार से 54 नोट
-दोनों ने अपना नाम वीरेन्द्र शर्मा व हरेन्द्र शर्मा बताया और दोनों मुरैना के बागचीनी गांव के निवासी हैं। इनके पास से 2 हजार रुपए 54 नोट बरामद हुए हैं। इसके अलावा कुछ 500 के नोट भी मिले हैं।
- पहले तो आरोपियों ने बताया कि वे 2 हजार रुपए का नोट स्कैनर और कलर प्रिंट की मदद से प्रिंट करते थे और छोटे दुकानदारों के पास जाकर चलाते थे।
-जब पुलिस ने पूरी छानबीन की तो दोनों ने बता दिया कि बिहार से एक एजेंट आकर ये नकली नोट दे रहा है। उन्हें 25 हजार रुपए के बदले 50 हजार रुपए के नोट दिए जा रहे हैं।
 
दरियादिली दिखाने के कारण पकड़े गए
- ये लोग केवल 500 रुपए का नोट वापस लेते थे और इससे छोटे नोट बतौर टिप दुकानदार को ही देते थे। इसी दरियादिली की वजह से दोनों निगाह में आ गए और पकड़े गए।
-अब पुलिस यह भी पता लगा रही है कि ये लोग किस व्यक्ति से ये नकली नोट लाते थे। पुलिस इसके लिए सेंट्रल की एजेंसी को पत्र लिखेगी, क्योंकि 2 हजार के नकली नोट के ज्यादा मामले सामने नहीं आए हैं।

Share This News :