Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सौ के नोट छपना हुए बंद, नए नोट की तैयारी

देवास। पिछले साल नवंबर में नोटबंदी के बाद से बैंक नोट प्रेस यानि बैंक नोट प्रेस (बीएनपी) में युद्धस्तर पर पांच सौ रुपए के नए नोट छापे जा रहे हैं। इस दौरान सौ के भी नोट छप रहे थे लेकिन अब सौ रुपए के नए नोट छापना बंद कर दिए गए हैं। सूत्रों की मानें तो सौ और 50 के नए नोट नई डिजाइन के साथ छापे जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार सौ रुपए के वर्तमान में प्रचलित नोट काफी संख्या में छपकर तैयार हैं। इन्हें ही प्रोसेस कर बाहर भेजा जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह वर्तमान के नोट से थोड़ा छोटा होगा। इसका डिजाइन भी लगभग तैयार हो चुका है। हालांकि यह तय नहीं है कि यह कब से छापा जाएगा।

50 के नोट के लिए इंक तैयार

 

सौ रुपए के साथ ही 50 रुपए का नोट भी नए कलेवर में आ सकता है। इसके लिए बीएनपी स्थित इंक कारखाने में इंक तैयार कर ली गई है। इसके जल्द ही नासिक यूनिट भेजा जाएगा।

अभी भी नहीं मिली राहत

 

नवंबर से लेकर अभी तक लगातार पांच सौ स्र्पए के नोटों की छपाई बीएनपी में की जा रही है लेकिन इसके बाद भी नोटों की कमी बनी हुई है। सूत्रों की मानें तो इसे देखते हुए पूरा फोकस पांच सौ स्र्पए के नोटों की छपाई पर किया जा रहा है।

- See more at: http://naidunia.jagran.com/madhya-pradesh/dewas-bnp-has-stoped-printed-a-note-of-hundred-preparation-of-the-new-note-1172786?utm_source=naidunia&utm_medium=home&utm_content=mp#sthash.O1pYmA2K.dpuf

Share This News :