Home > अपना शहर ,
क्या मुन्ना भैय्या दृढ़ इच्छा शक्ति से लाएंगे चंबल से पानी

केन्द्रीय मंत्री एवं ग्वालियर से सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर उर्फ मुन्ना भैय्या  à¤•ी तरफ अब राजनैतिक दल से लेकर अधिकारी निहारने लगे हैं। समझा जाता है कि चंबल से ग्वालियर तक पानी लाने में नरेन्द्र बडी भूमिका निभा सकते हैं। अब देखना है कि नरेन्द्र क्या अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से पानी ला पाएंगे। 
ग्वालियर महानगर में आगामी २०५० तक के लिए पानी लाने की योजना अभी तैयार नहीं हुई है। इस योजना को सबसे पहले मामा ध्यानेन्द्र सिंह ने अपने पीएचई मंत्री रहते बनवाया था। उसके बाद से यह फाइल धूल चाट रही है। उस समय यह योजना २५० करोड की थी आज इसकी कीमत लगभग हजार करोड तक पहुंच गई होगी। अब सभी लोग भाजपा के कददावर नेता एवं केन्द्रीय मंत्री की ओर निहार रहे हैं। लोगों का मानना है कि केवल नरेन्द्र सिंह तोमर ही अपनी दृढ़ इच्छा से चंबल से पानी ग्वालियर तक ला पाएंगे। क्या अब सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर दृढ इच्छा शक्ति को जागृत कर हनुमान जैसे लंका तक पहुंचे वैसे ही चंबल से पानी लाएंंगे इसका इंतजार रहेगा। 

Share This News :