Home > अपना शहर ,
फर्टिलाइजर का विक्रय किसानों को पीओएस मशीन से किया जाए – कलेक्टर

ग्वालियर |  à¤œà¤¿à¤²à¥‡ में फर्टिलाइजर की सब्सिडी रिटेलर (फुटकर विक्रेताओं द्वारा) किसानों को पीओएस मशीन के माध्यम से वास्तविक सेल पर दी जायेगी। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने फर्टिलाइजर सेक्टर में डीबीटी योजना लागू होने से जिले के सभी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक लेकर निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित हुई बैठक में उपसंचालक कृषि कल्याण डॉ. आनंद कुमार बड़ोनिया सहित विभागीय अधिकारी और उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। 
कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने बताया कि भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय एवं प्रदेश के किसान कल्याण विभाग द्वारा डीबीटी योजना लागू कर दी गई है। बैठक में ग्वालियर जिले हेतु अधिकृत कंपनी खेतान के प्रतिनिधि श्री मनोज राजपूत, सीनियर एक्जीक्यूटिव एवं मार्केटिंग द्वारा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कलेक्टर द्वारा कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि सभी विक्रेताओं को पीओएस मशीन प्रदान की जाए। आगामी बैठक में पीओएस मशीन कितने विक्रेताओं द्वारा लगा दी गई है और उनका उपयोग हो रहा है कि नहीं, इसकी भी समीक्षा की जायेगी। 
उन्होंने उपसंचालक कृषि को निर्देशित किया कि कंपनी द्वारा पीओएस मशीन के प्रशिक्षण हेतु तिथि निर्धारित की जाए और सभी विक्रेताओं को अनिवार्यत: प्रशिक्षण दिया जाए। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को योजना के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दस्तावेज आधारकार्ड, पेनकार्ड, टिन नम्बर, एफएमएस कोड, फर्म की सील और वैध लायसेंस की छायाप्रति के साथ प्रशिक्षण में उपस्थित होने के निर्देश दिए जाएँ। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि रैक हैण्डलिंग एण्ड ट्रांसपोर्ट से उर्वरक का रैक प्वॉइंट शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा में 9 घंटे में खाली कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। 

Share This News :