Home > अपना शहर ,
पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले संगठन चुनाव सें वंचित होंगे : कांग्रेस

ग्वालियर। अ.भा कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त मप्र चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष पवन बंसल के मुख्यातिथ्य एवं मप्र चुनाव प्राधिकरण के सह प्रभारी रामकुमार कटियार, जितेन्द्र कंसाना, मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण यादव की अध्यक्षता में आज भोपाल में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की बैठक में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खां मल्लू सम्मलित हुए, इनके साथ मप्र à¤•ांग्रेस à¤…नुसूचित जाति विभाग के प्रदेश à¤¸à¤‚योजक प्रभूदयाल जौहरे भी à¤¶à¤¾à¤®à¤¿à¤² रहे। 
भोपाल में सम्पन्न हुई बैठक के बाद जिला संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खां मल्लू ने मप्र चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष पवन बंसल के समक्ष ग्वालियर शहर में बनाये गये साधारण सदस्यों एवं सुपात्र सदस्यों की सूची का विवरण जमा करते हुए बताया कि 2015 में ही मप्र कांग्रेस कमेटी में सदस्यों की सूची जमा करा दी गई है, साथ ही जिन कांग्रेस जनो ने बार-बार अपील के बाद सदस्यता की बुके जमा नही की है उनकी सूची भी मप्र à¤•ांग्रेस à¤•मेटी केा सौंप दी है। à¤¸à¤‚गठन के चुनाव संबधी शहर जिला कांग्रेस कमेटी की तैयारियो का विवरण भी प्रस्तुत कर दिया गया है। नगर निगम चुनाव 2014 में पार्टी प्रत्याशी à¤•े खिलाफ चुनाव लड़ने वालो के निष्काषन एवं अनुशासन समिति के समक्ष विचाराधीन अनुशासन तोड़ने वालो के प्रकरण की जानकारी भी प्रस्तुत कर दी है। बैठक में मप्र चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष पवन बंसल ने स्पष्ट रूप से कहा कि आज 15 मई के बाद कोई भी कांग्रेसजन कांग्रेस का साधारण य सुपात्र सदस्य नही बन पायेगा। सदस्यता केा प्रतिबंधित कर दिया गया है, और संगठन के चुनाव में प्रत्येक बूथ पर 2 सुपात्र सदस्य, 50 साधारण सदस्य होना अनिवार्य होंगे, जिस किसी भी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंर्तगत वार्ड कांग्रेस कमेटी के अधीन पोलिंग बूथ पर 2 सुपात्र सदस्य 50 साधारण सदस्य नही होंगे उस ब्लॉक का संगठन का चुनाव रोक दिया जायेगा और अनुशासनहीनता करने वालो के प्रकरणो मे शामिल तथा पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले संगठन के चुनाव से वंचित रहेंगे, जिन कांग्रेसजनो ने सदस्यता बुके जमा नही की है, उन पर पार्टी संविधान के अनुसार कार्यवाही की जायेगी। 

Share This News :