Home > अपना शहर ,
मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी की कॉल सेंटर व्यवस्था फेल

ग्वालियर। मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी द्वारा भोपाल में शुरू की गई कॉल सेंटर व्यवस्था पूरी तरह से फेल नजर आ रही है। वहीं कॉल सेंटर चलाने वाली कंपनी उपभोक्ताओं से अच्छा कार्य कर रही है ऐसा फीड बैक लेकर अपने नंबर बढ़ाने में लगी है। 
मध्यप्रदेश की विद्युत वितरण कंपनी ने अब बिजली की कोई भी शिकायत के लिए भोपाल में एक बडा कॉल सेंटर बनाया है। वैसे बता दें कि यदि कहीं कोई फाल्ट आता है और कॉल सेंटर पर पूछा जाता है तो  à¤µà¤¹ रटा रटाया जबाब कि डेढ-दो घंटे बाद बिजली चालू होगी कहकर इतिश्री कर लेते हैं। वहीं कॉल सेंटर पर बैठे लोगों को नगर के सभी प्रमुख स्थानों की भी जानकारी नहीं होने वहीं बिजली बिल से आईवीआरएस नंबर बताने के बाद भी प्रमुख स्थानों की जानकारी लेने शिकायत दर्ज करने में आना कानी करने जैसी अनेकों शिकायतें हैं। वहीं जब उपभोक्ता शिकायत करे उसके बाद से मैसेज फिर बिजली ठीक होने के बाद कम से कम चार पांच बार फोन आना कि उसकी बिजली की शिकायत दूर कर दी गई है। जिससे उपभांक्ता झल्लाने लगता है। वहीं बिजली की शिकायत करने में दस मिनट तक का समय लगता है जिसका बिल उपभोक्ता को ही वहन करना होता है वैसे एक टोल फ्री नंबर भी है जो इतनी देर से लगता है कि उपभोक्ता उसे करना ही पसंद नहीं करता है। उधर कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि गत दिनों आंधी आने के बाद गई बिजली की जानकारी लेने के लिए जब भोपाल फोन लगाया तो रात आठ बजे से दस बजे तक कॉल सेंटर के नंबर ०७५५२५५२१२२२ पर किसी ने भी फोन ही नहीं उठाया जबकि कॉल सेंटर के सुपरवाइजर का कहना है कि उनके यहां लगभग एक सैकडा से अधिक लोग दिन रात काम करते हैं। वहीं रात में लगभग ११ बजे कॉल सेंटर वालों ने कॉल अटेंड किया तो उन्होंने बताया कि लगभग दो घंटे और लगेंगे बिजली ठीक होने में और कॉल पर बात करने के २० मिनट बाद ही बिजली आ गई। 
कुछ उपभोक्ता बताते हैं कि  à¤•ॉल सेंटर वाले झूठ बोलते हैं वह कॉल करने पर लाइन मैन से जानकारी नहीं लेते और उपभोक्ता से कह देते हैं कि दो घंटे बाद लाइट आएगी। अब यह बातें कॉल सेंटर संचालक ने उन्हें कहने के लिए कही है या फिर  à¤µà¤¹ अपनी मर्जी से कहते हैं यह तो वह ही जानते हैं। फिलहाल भोपाल में चल रही कॉल सेंटर व्यवस्था को बंद कर जिला बार कॉल सेंटर चलाएं और वहां एक सैकडा की जगह दस दस लोगों को लगाऐं तो जिलों में बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा और स्थानीय होने के कारण स्थान को लेकर विवाद भी नहीं होगा। हाल ही में बिजली जाने पर कॉल सेंटर वालों ने कहा कि फूलबाग फीडर के शेरसिंह काम्पलेक्स के पास काम चल रहा है जबकि लाइट पडाव के पास लगे ट्रांसफार्मर के बाक्स से ट्रिप हुई थी। इसे देखकर लगता है कि मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जो कॉल सेंटर भोपाल से संचालित किया जा रहा है वह व्यवस्था फेल है और उसे जिला स्तर पर शुरू किया जाना चाहिए।  

Share This News :