Home > अपना शहर ,
बेटी रक्षा मंच ने केक काटकर मनाया मातृ दिवस

ग्वालियर। बेटी रक्षा सोशल वेलफेयर सोसायटी ग्वालियर के द्वारा आज मातृ दिवस के उपलक्ष में संस्था के ऑफिस पर संस्था की सदस्यों और कॉलोनी में निवासरत माताओं के साथ केक काटकर मात्रदिवस मनाया। संस्था द्वारा अंजना उपाध्याय, वर्षा अरोरा, प्रीति पाल, मंमता बाथम इन माताओं का सम्मान माला श्रीफल से सम्मानित किया।  
अंजना उपाध्याय ने कहा कि एक मॉ ही पूरे परिवार को एक सूत्र में बांधकर ही उनका पालन पोषण और आचरण बच्चों को देती है। बच्चों की प्रथम गुरू एक मॉं ही होती है। सभी को अपनी मॉ का सम्मान और आदर करना चाहिए। वर्षा अरोरा ने कहा कि मॉ जीवन का आधार है सबसे बडा रिस्ता मॉ का होता है, क्योंकि वह रिस्ता अन्य रिस्तों से नॉ माह बडा होता है। प्रीती पाल ने कहा कि मॉ पूज्यनिय होती है, मॉ के बिना संसार अधूरा है। 
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुनील राजूपत, सचिव गणेश समाधिया, कोषाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, उपाध्यक्ष आशीष शर्मा,  à¤ªà¤µà¤¨ तिवारी, आशीश चंदेल, गौरव जी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।  

Share This News :