Home > अपना शहर ,
छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

ग्वालियर। खाना खाने के बाद कमरे में सोने गई छात्रा फांसी के फंदे पर झूल गई। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक कृष्णा कालोनी में रहने वाली प्रीति चौहान पुत्री राजकुमार ने बीती रात पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव परिजनों ने सुबह फंदे पर झूलता देखा तो घर में हंगामा मच गया। इसकी सूचना तुरंत गोला का मंदिर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि प्रीति रात को खाना खाकर कमरे में सोने चली गई थी और अल सुबह उसने फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार 12वीं की परीक्षा में फेल होने से वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। संभवतः इसी के चलते उसने फांसी लगाई है। पुलिस शव को पीएम के लिए भेज मामले की जांच कर रही है। 

Share This News :