Home > अपना शहर ,
ग्वालियर में वर्ल्ड क्लास ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सुविधा आज से, डॉ. मंडोवरा करेंगे ऑपरेशन

दिल्ली, मुंबई से आधे खर्च पर होंगे ऑपरेशन
ग्वालियर। ग्वालियर में अब विश्व स्तरीय ज्वाइंट रिप्लेसमेंट की सुविधा उपलब्ध हो गई है। रविवार 14 मई से देश के प्रसिद्ध जोड़़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. हेमंत मंडोवरा ग्वालियर के एसएम हॉस्पीटल एंड रिसर्च सेंटर प्रा. लि. में इसकी शुरूआत करेंगे। डॉ. मंडोवरा देश के प्रख्यात घुटना प्रत्यारोपण विशेषज्ञ है और अभी तक 1000 से भी ज्यादा सफल ऑपरेशन कर चुके हैं। 
एसएम हास्पीटल एंड रिसर्च सेंटर प्रा. लि. के डॉ. अनुपम गुप्ता ने बताया कि डॉ. हेमंत मंडोवरा टोटल नी रिप्लेसमेंट के तहत ऑपरेशन करने वाले सफल शल्य चिकित्सक है। वह एक से डेढ़ घंटे में जोड़ प्रत्यारोपण कर देते हैं। उनके ऑपरेशन के बाद 5 दिन में  à¤®à¤°à¥€à¤œ सामान्य तौर पर चलने की स्थिति में  à¤† जाता है और 3 सप्ताह में बिना सहारे चलने की स्थिति में आ जाता है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि डॉ. हेमंत मंडोवरा कल सुबह ऑपरेशन करने के बाद दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक ओपीडी में मरीजों का परीक्षण भी करेंगे। जोड़़ प्रत्यारोपण की इस तकनीक में 15 से 20 साल तक नार्मल किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी भी नहीं आती है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि अभी तक इस तकनीक से जोड़ प्रत्यारोपण विशेषकर घुटना संबंधी दिल्ली, मुबई जैसे बड़े शहरों में हो रहे थे, लेकिन अब एसएम हास्पीटल ने वर्ल्ड क्लास ऑपरेशन थियेटर बनाकर अपने यहां सुविधा शुरू की है। क्योंकि इस प्रकार के ऑपरेशनों में विशेष तापमान की जरूरत पड़ती है। डॉ. गुप्ता ने बताय कि महानगरों में जोड़ प्रत्यारोपण के यह ऑपरेशन 2.50 से तीन लाख रूपये में हो रहे हैं। ग्वालियर में यह ऑपरेशन मात्र 1.50 लाख रूपये में अंचल वासियों की सुविधा के लिये उपलब्ध कराये जा रहे हैं। 

Share This News :