Home > अपना शहर ,
फेल होने से दुखी छात्रा ने लगाई फांसी, दूसरी ने आलआउट पीया

ग्वालियर। शुक्रवार को आये एमपी बोर्ड रिजल्ट के बाद अब खुदकुशी का दौर भी शुरू हो गया है। 12वीं में फेल से दुखी छात्रा जहां फांसी के फंदे पर झूल गई। वहीं 10वीं की छात्रा ने ऑलआउट पी लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
जानकारी के मुताबिक तानसेन नगर में रहने वाली प्रज्ञा पुत्री विजय सिंह कुशवाह उम्र 21 ने आज फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव जब परिजनों ने फंदे पर लटका देखा तो घर में हंगामा मच गया। परिजनों ने इसकी खबर हजीरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार प्रज्ञा आज आये 12वीं के रिजल्ट में अनुत्तीर्ण रही थी। इसी से वह खासा दुखी थी। वहीं दौलतगंज में रहने वाली साक्षी पुत्री राकेश वाजपेयी ने भी आज जान देने के इरादे से आलआउट पी लिया। साक्षी का आज 10वीं के परिणाम में पूरक आया था। इसी से वह दुखी थी और उसने आल आउट पी लिया। उसे परिजनों ने समय रहते अस्पताल में भर्ती कराया, जिससे उसकी जान बच गई। उसका इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है।

Share This News :